Environmental-Science(पर्यावरण अध्ययन)

Quiz-12

(Class - 1-5)



Quiz $\newcommand{\ones}{\mathbf 1}$

Environmental Science (E.V.S.)

1. 'निम्नलिखित में से कौन-से प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण 4 अध्ययन में आकलन के लिए उपकरण और तकनीकें:

A. परियोजना कार्य
B. क्षेत्र भ्रमण
C. जर्नल (Journal) लिखना
D. विचार मानचित्रण
  1. केवल B और C
    Incorrect.
  2. केवल D
    Incorrect.
  3. B, C और D
    Correct! प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में आकलन क लिए उपकरण निम्नवत् है- A. परियोजना कार्य, B क्षेत्र भ्रमण, C जर्नल लिखना, D विचार मानचित्रण
  4. केवल A और B
    Incorrect.

2. एक शिक्षिका ने कक्षा IV के शिक्षार्थियों को पढ़ाने के लिए 'पौधे' अन्तर्वस्तु का चयन किया। उसने सीखने के लिए निम्नलिखित अवसर प्रदान किए।

I. समूहों में पत्तियों का संग्रह करना।
II, पत्तियों के आकार, स्वरूप और अन्य विशेषताओं पर चर्चा करना।
III. अपना वनस्पति संग्रहालय बनाना। इस प्रकार की गतिविधियों हेतु शिक्षक को किस बात के लिए सबसे अधिक प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए।
  1. जितनी अधिक पत्तियों के बारे में सम्भव हो उतना उनके याद करने में बच्चों की पहल
    Correct! कक्षा IV के विद्यार्थियों को उनके मानसिक स्तर के आधार पर ही किसी विषय के अन्तर्गत शिक्षा दी जाती है। पौधों के भागों का अध्ययन करते समय बच्चों को एक सीमित संख्या में अलग-अलग पौधों की पत्तियों को इकट्ठा करना चाहिए तथा उनका नाम याद कराना चाहिए क्योंकि अधिक संख्या होने के कारण कक्षा IV का विद्यार्थी पत्तियों के नाम याद करने में सक्षम नहीं होगा।
  2. बच्चों के द्वारा कार्य का विस्तार
    Incorrect.
  3. बच्चों का निरन्तर गतिविधि में लगे रहना
    Incorrect.
  4. बच्चों की परस्पर क्रिया, अवलोकन और सहयोग
    Incorrect.

3. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण से उन प्रक्रिया आधारित कौशलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जो पूछताछ आधारित प्रत्यक्ष अनुभवों के केन्द्रबिंदु हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसा कौशल नहीं है?
  1. पूर्वानुमान
    Incorrect.
  2. निर्धारण
    Correct! पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण के लिए उन प्रक्रिया आधारित कौशल को बढ़ावा दिये जाने तथा पूछताछ आधारित प्रत्यक्ष अनुभव के केन्द्रबिन्दु के लिए निर्धारण करना एक कौशल नहीं है |
  3. निष्कर्ष निकालना
    Incorrect.
  4. अवलोकन
    Incorrect.

4. राधा विभिन्न प्रकार के यात्रा टिकटों का उपयोग करती है। ऐसे टिकटों के उपयोग से निम्नलिखित में से किस संकल्पना पर प्रभावपूर्ण ढंग से चर्चा की जा सकती है?

A. अलग-अलग साधनों से यात्रा करने पर यात्रा की लागत भी भिन्न होती है।
B. यात्रा की लागत उस वाहन द्वारा प्रयुक्त ईंधन पर निर्भर करती है।
C. सार्वजनिक परिवहन से एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए हमें टिकट चाहिए।
D. आरक्षण प्रक्रिया की समझ।
सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए:
  1. C और D
    Incorrect.
  2. A और D
    Incorrect.
  3. A और C
    Correct! राधा विभिन्न प्रकार के यात्रा टिकटों का उपयोग करती है। ऐसे टिकटों का उपयोग कर वह निम्नलिखित संकल्पनाओं पर प्रभावपूर्ण ढंग से चर्चा कर सकती है-(A) & (C)
  4. E और C
    Incorrect.

5. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पहलू सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए?
  1. क्रियाकलाप संचालित करना तथा कौशलों का विकास करना
    Incorrect.
  2. आकलन में सफलता प्राप्त करना
    Incorrect.
  3. विज्ञान की आधारभूत संकल्पनाओं (अवधारणाओं) को समझना
    Incorrect.
  4. सीखने वालों को प्राकृतिक और सामाजिक-सांस्कृतिक से जोड़ना
    Correct! प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण पढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। कि विद्यार्थियों को पर्यावरण अध्ययन क लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें प्राकृतिक और सामाजिक-सांस्कृतिक पर्यावरण क बीच मम्बन्ध और उस विषय में जोड़ना।

6. गुरप्रीत पहली बार रेलगाड़ी से नई दिल्ली से चेन्नई गया। अपनी रेल यात्रा में उसकी गाड़ी के द्वारा निम्नलिखित से किस नदी को पार करने की सम्भावना नहीं है?
  1. गोदावरी
    Incorrect.
  2. गंगा
    Correct! गुरप्रीत दिल्ली से चेन्नई जाने के क्रम में गंगा नदी को नहीं पार करेगा क्योंकि गंगा नदी दिल्ली के पूर्व से होते हए बंगाल की खाड़ी में गिरती है जबकि दिल्ली से चेन्नई जाने के क्रम में गरप्रीत नर्मदा (मध्य प्रदेश), गोदावरी (महाराष्ट्र) एवं कृष्णा (आंध्र प्रदेश) नदी को पार करेगा।
  3. कृष्णा
    Incorrect.
  4. नर्मदा
    Incorrect.

7. हमारे देश में निम्नलिखित स्थानों में से कौन-सा रेगिस्तान' है?
  1. जैसलमेर
    Incorrect.
  2. लद्दाख
    Correct! लद्दाख को भारत का ठण्डा रेगिस्तान कहा जाता है। लद्दाख भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है।
  3. मेघालय
    Incorrect.
  4. दार्जिलिंग
    Incorrect.

8. कक्षा की पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तक का एक पाठ 'उसी से ठण्डा उसी से गर्म' डॉ. जाकिर हुसैन द्वारा लिखी गई एक कहानी है। उन्होंने बच्चों के लिए ऐसी कई कहानियाँ लिखी है। अपनी मृत्यु के समय वे थे
  1. भारत के मुख्य न्यायाधीश
    Incorrect.
  2. भारत के उप-राष्ट्रपति
    Incorrect.
  3. भारत के राष्ट्रपति
    Correct! डॉ. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 1967-1969 तक रहा। राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान ही 3 मई 1969 को इनकी मृत्यु हो गई। इन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में 'उसी से ठण्डा उसी से गर्म नामक पुस्तक लिखी
  4. भारत के प्रधानमंत्री
    Incorrect.

9. खाद्य संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा जोडा ठीक नहीं है?
  1. आलू-चिप्स
    Incorrect.
  2. दूध-पनीर
    Correct! खाद्य संरक्षण की दृष्टि से दूध-पनीर का जोड़ा गलत है। क्योंकि दूध से बने पनीर को ज्यादा देर तक संरक्षित करके सुरक्षित नहीं रखा जा सकता जबकि आलू से बने चिप्स, कच्चे आम से बना अचार तथा सेब से बने जैम अत्यधिक समय तक संरक्षित करके सुरक्षित रख सकते हैं।
  3. सेब-जैम
    Incorrect.
  4. कच्चा आम-अचार
    Incorrect.

10. घरों के नीचे दी गई विशेषताओं पर विचार कीजिए।

A. निचली मंजिल में कोई खिड़की नहीं।
B. पेड़ के तनों की लकड़ी से बनी ढालू छतें।
C. पत्थर के खम्भों पर जमीन से लगभग 10-12 फुट ऊँचाई पर बने घर।
D. पत्थर, गारा और चूने से बनी मोटी दीवारें
E. लकड़ी के फर्श।

लेह और लद्दाख के घरों में ऊपर दी गई कौन-कौन सी विशेषताएं पाई जा सकती है?
  1. B,C,D
    Incorrect.
  2. C, D,A
    Incorrect.
  3. A, D, E
    Correct! लेह एवं लद्दाख भारत के कश्मीर राज्य में स्थित है जहाँ ठंड की अधिकता होती है तथा बर्फबारी भी होती है। यहाँ के घर मौसम के अनुकूल बनाए जाते हैं। यहाँ के घरों की विशेषताएं होती हैं | 1. घरों के निचली मंजिल में खिड़कियों का न होना 2. पत्थर गारा और चूने से बनी मोटी दीवार 3. लकड़ी का फर्श
  4. A, B, C
    Incorrect.

11. निम्नलिखित का अधययन कीजिए। कौआ पेड़ की ऊँची डाल पर अपना घोंसला बनाता है। इस घोंसले को बनाने में कई प्रकार की चीजें, यहाँ तक कि लकड़ी की शाखाएँ और लोहे के तार भी होते हैं। एक चालाक पक्षी भी है जो अपना घोंसला नहीं बनाता और कौए के घोंसले में अण्डे दे देता है बेचारा कौआ अपने अण्डों के साथ इन अण्डों को भी सेता है। यह पक्षी कौन-सा है?
  1. फुलचिड़ी
    Incorrect.
  2. बसंत गौरी
    Incorrect.
  3. कोयल
    Correct! कोयल घोंसला नहीं बनाती है अतः कोयल अपने अण्डे कौआ के घोसले में देती है कौआ कोयल के अण्डे को अपना समझते हुए उसे सेता (पालता) है।
  4. शकरखोरा
    Incorrect.

12. निम्नलिखित में से कौन बीज नहीं है?
  1. गेहूँ
    Incorrect.
  2. काली मिर्च
    Incorrect.
  3. साबूदाना
    Correct! गेहूँ, काली मिर्च एवं सौंफ बीज होते हैं क्योंकि इनसे पुनः नये पौधे की उत्पत्ति हो सकती है। जबकि साबूदाना बीज नहीं है क्योंकि यह साइकस नामक पौधे के तने से प्राप्त मण्ड से बनाया जाता है।
  4. सौंफ
    Incorrect.

13. रेहाना अपने परिवार के साथ केरल जाती है। वहाँ उसे ऊँचे वृक्ष दिखाई पड़ते हैं जो उसके गृह नगर शिमला के ऊँचे वृक्षों से भिन्न हैं उसने केरल में कौन-से वृक्ष देखे होंगे?
  1. नारियल
    Correct! केरल में नारियल के वृक्ष बहुत मात्रा में पाए जाते हैं तथा ये अत्यधिक ऊँचे भी होते हैं। जबकि शिमला में पाए जाने वाले वृक्ष कम ऊंचाई के होते हैं, अतः रेहाना ने केरल में नारियल के वृक्ष देखे होंगे।
  2. सेब
    Incorrect.
  3. लीची
    Incorrect.
  4. चीड़
    Incorrect.

14. बच्चों के द्वारा सब्जी बाजार में इकट्ठी की गई निम्नलिखित सामग्री में से उन्हें पहचानिए जिनके भीतर बीज होते हैं। आलू, टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, करेला, प्याज, खीरा
  1. टमाटर, नाशपाती और चीकू
    Incorrect.
  2. टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, खीरा
    Incorrect.
  3. टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, करेला, खीरा
    Correct! टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, करेला एवं खीरा बीजयुक्त होते हैं क्योंकि यह फल है जो फूल के रूपान्तरण से बनते हैं जबकि आलू एवं प्याज बीजयुक्त नहीं होते हैं।
  4. नाशपाती और चीकू
    Incorrect.

15. नीता आंध्र प्रदेश जाती है और दो लड़कियां खरीदती है, जो खासतौर पर वहीं बनाई जाती हैं। वे क्या कहलाती हैं?
  1. पोचमपल्ली और कलमकारी
    Correct! आंध्र प्रदेश में साड़ियों पर जो डिजाइन बनाई जाती है| उन्हें पोचमपल्ली एवं कलमकारी कहा जाता है। नीता ने यही दो साड़ियां खरीदी।
  2. पोचमपल्ली और कांजीवरम्
    Incorrect.
  3. कलमकारी और चंदेरी
    Incorrect.
  4. कलमकारी और कथा
    Incorrect.

16. निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी रुके या इकट्ठा हुए पानी से हो सकती है?
  1. मलेरिया
    Correct! मलेरिया जल-जनित रोग होते हैं क्योंकि रुक हुए या इकट्ठे हुए पानी में मच्छरों के लिए अनुकूल स्थिति उत्पन्न होती है। जिनके काटने पर मलेरिया जैसे बुखार उत्पन्न होते हैं। जबकि निमोनिया डीप्लोकोकस न्यूमोनी नामक जीवाणु से होता है तथा पोलियो विषाणु जनित एवं चेचक भी विषाणु जनित रोग है।
  2. पोलियो
    Incorrect.
  3. निमोनिया
    Incorrect.
  4. चेचक
    Incorrect.

17. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा ठीक है?
  1. आसोम-बिहू
    Correct! बिहू असम का लोक नृत्य है। जबकि भरतनाट्यम तमिलनाडु का, लावणी पुणे का तथा कत्थक उत्तर भारत का शास्त्रीय नृत्य है। ओडिशा का शास्त्रीय नृत्य ओडिसी तथा कर्नाटक का शास्त्रीय नृत्य यक्षगान है।
  2. ओडिशा-भरतनाट्यम
    Incorrect.
  3. तमिलनाडु-लावणी
    Incorrect.
  4. कर्नाटक-कत्थक
    Incorrect.

18. एस्किमो अपने घर 'इग्लू' का निर्माण बर्फ से करते हैं। इसका क्या कारण है?
  1. बर्फ ठण्डी हवा और पानी को अन्दर नहीं आने देता
    Incorrect.
  2. बर्फ की दीवारों के बीच मौजूद हवा अन्दर की गरमी को जाने से रोकती है
    Correct! एस्किमों ध्रुवीय प्रदेशों में निवास करने वाली जनजातियाँ हैं जो बर्फ से अपने घरों का निर्माण करते हैं इनके घरों को इग्लू कहा जाता है। एस्किमो बर्फ से घरों का निर्माण इसलिए करते हैं कि बर्फ की दीवारों के बीच मौजूद हवा अन्दर की गर्मी को बाहर जाने से रोकती है जिसके कारण घर के अन्दर गर्मी का अहसास होता है।
  3. बर्फ मुफ्त में मिलती है, अन्य सामग्री की कीमत अधिक हागी
    Incorrect.
  4. ध्रुवीय क्षेत्रों में केवल बर्फ ही उपलब्ध है ।
    Incorrect.

19. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता बरगद के पेड़ की जड़ों की नहीं है?
  1. जड़े शाखाओं से नीचे लटकती हैं
    Incorrect.
  2. असम जमीन के भीतर जड़ें होती हैं
    Incorrect.
  3. जड़ें भोजन का भण्डारण करती हैं।
    Correct! बरगद के पेड़ों की जड़े भोजन का भण्डारण नहीं करती हैं।
  4. जड़ें खम्भों की तरह पेड़ को सहायता प्रदान करती हैं।
    Incorrect.

20. एक नव-नियुक्त पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में पढ़ाने से पहले आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी
  1. कक्षा में धीमी गति से सीखने वाले शिक्षार्थियों की पहचान करना
    Incorrect.
  2. शिक्षार्थियों के लिए पाठानुसार विस्तृत नोट्स तैयार करना
    Incorrect.
  3. शिक्षार्थियों का समाज-सांस्कृतिक प्रोफाइल/विवरण तैयार करना
    Correct! शिक्षक के रूप में किसी व्यक्ति की पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि कक्षा में जो अलग-अलग सांस्कृतिक तथा सामाजिक क्षेत्र के बच्चों की पहचान की जाय तत्पश्चात् उन्हें उन्हीं के अनुकूल शिक्षा दी जानी चाहिए ताकि बच्चों के अधिगम में किसी प्रकार का अवरोध न उत्पन्न हो।
  4. पहले से पाठ-योजना तैयार करना
    Incorrect.

21. कविताएँ और कहानियाँ पर्यावरण अध्ययन की अन्तर्वस्तु को पढ़ाने में प्रभावशाली हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कविताएँ और कहानियाँ

A. बच्चों के परिवेश का समृद्ध चित्रण कर सकती हैं।
B. सन्दर्भित अधिगम परिवेश प्रदान कर सकती हैं।
C. विभिन्न अमूर्त अवधारणाओं की प्रभावशाली तरीके से व्याख्या कर सकती हैं।
D सृजनात्मकता एवं सौंदर्य बोध का पोषण कर सकती हैं।
  1. A, B और D
    Correct! कविता एवं कहानी पर्यावरण अध्ययन की अन्तर्वस्तु को पढ़ाने में प्रभावशाली होती है क्योंकि कहानी बच्चों के परिवेश का समृद्ध चित्रण करती है साथ ही समृद्ध अधिगम परिवेश प्रदान करती है तथा कविता एवं कहानी के माध्यम से बच्चों में सृजनात्मकता तथा सौंदर्य बोध का पोषण करके उनका विकास किया जा सकता है।
  2. केवल C
    Incorrect.
  3. केवल B
    Incorrect.
  4. A और B
    Incorrect.

22. निम्नलिखित में से हमारे देश के किस राज्य के अधिकतर लोग नारियल के तेल में पकी हुई समुद्री मछली खाना पसन्द करते हैं?
  1. मिज़ोरम
    Incorrect.
  2. गोवा
    Correct! गोवा राज्य के लोग अधिकतर नारियल के तेल में पकी हुई समुद्री मछली खाना पसन्द करते है।
  3. जम्मू और कश्मीर
    Incorrect.
  4. बिहार
    Incorrect.

23. कक्षा IV की एक शिक्षिका, शिक्षार्थियों से कहती है कि वे अपने कार्य-पत्रक, अवलोकन-रिपोर्ट और सत्र में एकत्रित की गई सामग्री को एक फोल्डर में डाल दें। इन फोल्डरों को कहा जा सकता है।
  1. पोर्टफोलियो
    Correct! कार्य-पत्रक, अवलोकन-रिपोर्ट और सत्र में एकत्रित की गई सामग्री को जिस फोल्डर के अन्तर्गत रखा जाता है उसे पोर्टफोलियो कहते हैं।
  2. दत्त कार्य
    Incorrect.
  3. परियोजना कार्य
    Incorrect.
  4. घटना-वृत्तान्त अभिलेख
    Incorrect.

24. एन.सी.ई.आर.टी. (रा.शै.अ.प्र.प.) की पर्यावरण अध्ययन की कक्षा की पाठ्य पुस्तक में 'सुनीता अंतरिक्ष में शीर्षक पाठ स्पेशशिप में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के अनुभवों का वर्णन करता है। इसे शामिल करने का/के क्या कारण हो सकता है/सकते हैं?

A. यह घटना अन्तरिक्ष यात्रियों की जिन्दगी में झाँकने का अवसर देती है।
B. यह घटना स्पेशशिप में भौतिक स्थितियों का वर्णन करती है।
C. यह घटना स्त्री-पुरुष लिंग (जेण्डर) रूढ़िवादिता को चनौती देती है।
D. यह घटना गुरुत्वाकर्षण की अवधारणा को समझने में मदद । करती है।
  1. B
    Incorrect.
  2. A, B और C
    Correct! कक्षा V के पाठ्य पुस्तक में 'सुनीता आंतरिक्ष विषय वस्तु शामिल करने पर छात्रों की निम्न जानकारियाँ प्राप्त हो सकती हैं- 1. अंतरिक्ष यात्रियों के जीव से सम्बन्धित घटनाओं की जानकारी। 2. आंतरिक्ष की स्थिति की जानकारी लड़कियाँ भी कई कार्य करती हैं तथा स्त्री-पुरुष लिंग आधारित व्यवस्था की जानकारी
  3. A, B, C and D
    Incorrect.
  4. A
    Incorrect.

25. पर्यावरण अध्ययन की एक शिक्षिका निम्नलिखित कारणों से अपनी कक्षा का प्रारम्भ कुछ मुख्य प्रश्न पूछते हुए करती है। सबसे कम प्राथमिकता वाला कारण कौन सा है, उसे चुनिए?
  1. शिक्षार्थियों का चिन्तन उद्दीप्त किया जा सकता है
    Incorrect.
  2. प्रश्न शिक्षार्थियों में उत्सुकता जगाते हैं
    Incorrect.
  3. प्रश्न प्रकरण का सन्दर्भपरक बमान में मदद करते हैं।
    Incorrect.
  4. शिक्षार्थियों का चिन्तन सीमित किया जा सकता है
    Correct! कक्षा का प्रारम्भ प्रश्न पूछने के साथ करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि शिक्षार्थियों के चिन्तन को उद्दीपित किया जाए ताकि वे उस विषय वस्तु पर चिंतन करने को तैयार हो जाए साथ ही विद्यार्थी में उत्सुकता का संचार हो। प्रश्न प्रकरण के संदर्भ परक बनाना भी इसका उद्देश्य होता है। प्रश्न पूछ कर शिक्षार्थियों का चिंतन सीमित करना उद्देश्य नहीं होता है।

26. किसी क्रियाकलाप के लिए समूह बनाते हुए सामाजिक अध्ययन के शिक्षक को चाहिए कि वह
  1. सुनिश्चित करें कि लड़के-लड़कियों के समूह अलग-अलग हों
    Incorrect.
  2. उनके अंकों के अनुसार समूह बनाए
    Incorrect.
  3. केवल दो समूह बनाए और प्रत्येक में बहुत से विद्यार्थी हों
    Incorrect.
  4. सभी प्रतिभागियों को सहभागिता और सहयोग सुनिश्चित करें
    Correct! क्रियाकलाप के लिए समूह बनाते समय शिक्षक का चाहिए कि सभी प्रतिभागी आपस में मिलकर सहभागिता निभाएं कथा आपस में सहयोग करें।

27. इस पौधे में पत्तियाँ हैं जिन्हें सब्जी की तरह प्रयोग में लाया जाता है। इसके बीजों से तेल प्राप्त किया जाता है। यह पौधा है
  1. पालक
    Incorrect.
  2. नारियल
    Incorrect.
  3. बंध-गोबी
    Incorrect.
  4. सरसों
    Correct! सरसों का पौधा जब छोटा होता है तब उसकी पत्तियों का प्रयोग सब्जी के रूप में किया जाता है तथा जब वह बड़ा हो जाता है तो उसके बीजों से तेल निकालने के लिए प्रयोग किया जाता है।

28 , पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के सन्दर्भ में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF, 2005) निम्नलिखित में से किसे प्रस्तावित नहीं करती?
  1. बच्ची के अनुभवों और सन्दों से जोड़ना
    Incorrect.
  2. हस्तपरक क्रियाकलाप
    Incorrect.
  3. तकनीकी शब्दावली से परिचित कराना
    Correct! पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण के सम्बन्ध में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2005 (NCF-2005) तकनीकी शब्दावली से परिचित कराने पर जोर नहीं देती है।
  4. विषयानुसार उपागम
    Incorrect.

29. प्राथमिक स्तर के शिक्षार्थियों में मानचित्र बनाने और समझने के लिए निम्नलिखित में से किन कौशल/कौशलों के विकास की आवश्यकता है?

A. स्थानों की सापेक्ष स्थिति की समझ
B स्थानों की सापक्ष दूरी और दिशाओं की समझ
C. प्रतीकों और स्केल/पैमाने की समझ
D. स्केल/पैमाने के अनुसार स्पष्ट ड्रॉइंग बनाना
  1. केवल C
    Incorrect.
  2. A, B और C
    Correct! प्राथमिक विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को मानचित्र बनाने एवं समझने के लिए विद्यार्थियों को स्थानों के सापेक्ष स्थिति, दूरी एवं दिशाओं के साथ-साथ प्रतीकों एवं पैमानों को समझना आवश्यक होता है। ड्राइंग करना मानचित्र का हिस्सा नहीं है।
  3. कमर D
    Incorrect.
  4. A और B
    Incorrect.

30. प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य सम्बन्धित नहीं है?
  1. विज्ञान के आधारभूत प्रत्यय और सिद्धांतों को रटकर याद लेना
    Correct! पर्यावरण अध्ययन का उद्देश्य अवधारणाओं को समझना तथा चिंतन करके अपनी अभिव्यक्ति देना है इससे छात्र की बौद्धिक स्तर में वृद्धि होगी। सिद्धान्तों को रट कर याद करना/कराना पर्यावरण अध्ययन का उद्देश्य नहीं है।
  2. पर्यावरण को खोजने के अवसर प्रदान करना
    Incorrect.
  3. अवलोकन, मापन, भविष्यकथन और वर्गीकरण जैसे का विकास करना
    Incorrect.
  4. भौतिक और सामाजिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता करना |
    Incorrect.

Axact

Studyfest

We welcome you all on our education platform Studyfest.in. Here we share study materials all free and contents related to education to help each student personally. Our team members efforts a lot to provide quality and useful selected information for particular subjects and particular topics. Stay in touch with us and with our members who works for this welfare education system and get useful and best study material to get selected.

Post A Comment:

1 comments: