Hindi Language(हिंदी भाषा)

Quiz-5

(Class - 1-5)



Quiz $\newcommand{\ones}{\mathbf 1}$

Hindi Language (Language - 1)

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।

1. उपचारात्मक शिक्षण की सफलता निर्भर करती है -
  1. भाषिक नियमों के ज्ञान पर
    Incorrect.
  2. समय व अवधि पर
    Incorrect.
  3. समस्याओं के कारणों की सही पहचान पर
    Correct! उपचारात्मक शिक्षण की सफलता समस्याओं के कारणों की सही पहचान पर ही निर्भर करती है।
  4. उपचारात्मक शिक्षण की सामग्री पर
    Incorrect.

2. भाषा-शिक्षण में पाठ्य-पुस्तक
  1. एकमात्र संसाधन है
    Incorrect.
  2. साध्य है
    Incorrect.
  3. साधन है
    Correct! भाषा शिक्षण के अंतर्गत पाठ्य पुस्तक एक साधन होता है।
  4. अनावश्यक है
    Incorrect.

3. हिन्दी की कक्षा में प्रायः हिन्दीतर-भाषी बच्चे हिन्दी सीखने में अनेक कठिनाइयों का सामना करते हैं, क्योंकि
  1. वे मन लगाकर हिन्दी नहीं सीखते।
    Incorrect.
  2. हिन्दी सीखने के प्रति उनमें अरुचि होती है
    Incorrect.
  3. हिन्दी बहुत कठिन भाषा है।
    Incorrect.
  4. प्रायः हिन्दी और उनकी मातृभाषा की संरचना में अंतर है।
    Correct! प्रायः हिन्दी और उनकी मातृभाषा की संरचना में काफी अंतर होने के कारण ही हिन्दीत्तर भाषी बच्चे हिन्दी सीखने में कठिनाइयों का सामना करते हैं।

4. कहानी सुनाने से
  1. बच्चे प्रसन्न होते हैं।
    Incorrect.
  2. बच्चे कक्षा में एकाग्रचित होकर शांत बैठते हैं।
    Incorrect.
  3. बच्चे अनुशासित रहते हैं।
    Incorrect.
  4. बच्चों की कल्पना-शक्ति व चिंतन-शक्ति का विकास होता है।
    Correct! कहानी सुनाने से बच्चों की कल्पना शक्ति एवं चिंतन शक्ति का विकास होता है। कहानी सुनते समय बच्चे उस परिधि में सोचना शुरू करते हैं। इससे उनकी बुद्धि तीक्ष्ण होती है।

5. बच्चों के 'लेखन' कौशल का मूल्यांकन करने के लिए कौन-सी विधि बेहतर हो सकती है?
  1. अपने अनुभवों को लिखना
    Correct! बच्चों के लेखन कौशल का मूल्यांकन करने के लिए अपने अनुभवों को लिखना बेहतर होता है।
  2. श्रुतलेख
    Incorrect.
  3. पाठाधारित प्रश्नों के उत्तर लिखना
    Incorrect.
  4. सुन्दर लेख का अभ्यास
    Incorrect.

6. 'बोलना' कौशल में महत्वपूर्ण है
  1. संदर्भ एवं स्थिति के अनुसार अपनी बात कह सकना।
    Correct! सन्दर्भ एवं स्थिति के अनुसार अपनी बात कह सकना "बोलना" कौशल की महत्वपूर्ण विशेषता है।
  2. स्पष्ट एवं शुद्ध उच्चारण
    Incorrect.
  3. आलंकारिक भाषा का प्रयोग
    Incorrect.
  4. मधुर वाणी
    Incorrect.

7. एक भाषा-शिक्षक के रूप में सबसे बड़ी चुनौती है
  1. बच्चों को भाषा सीखने के महत्व से परिचित कराना।
    Incorrect.
  2. बच्चों की भाषा का संचार साधनों के प्रभाव से मुक्त रखना।
    Incorrect.
  3. भाषा-संसाधनों का अभाव है।
    Incorrect.
  4. बहुभाषिक कक्षा के शिक्षण के लिए उचित रणनीतियाँ तय
    Correct! एक भाषा शिक्षक रूप में सबसे बड़ी चुनौती बहुभाषिक कक्षा में शिक्षण के लिए उचित रणनीतियाँ तय करना है।

8. एक समावेशी कक्षा में कौन-सा कथन भाषा-शिक्षण के सिद्धांतों के प्रतिकूल है?
  1. बच्चे परिवार से प्राप्त भाषा को ग्रहण करते हुए में नियम बना सकते हैं।
    Incorrect.
  2. भाषा परिवार में रहकर अर्जित की जाती है।
    Incorrect.
  3. प्रिंट-समृद्ध माहौल भाषा सीखने में सहायक होता है।
    Incorrect.
  4. व्याकरण के नियम सिखाने से बच्चों का भाषा-विकास से होगा।
    Correct! एक समावेशी कक्षा में व्याकरण के नियम सिखाने से बच्चों का भाषा विकास शीघ्रता से होगा"। यह कथन भाषा सिद्धांतों के प्रतिकूल हैं।

9. एक बहु-सांस्कृतिक कक्षा में आप एक भाषा-शिक्षक के रूप में किस बात को अधिक महत्व देंगे?
  1. पाठ्य-पुस्तक के प्रत्येक पाठ को भली-भाँति समझाना
    Incorrect.
  2. बच्चों को व्याकरण सिखाना
    Incorrect.
  3. स्वयं शुद्ध भाषा-प्रयोग
    Incorrect.
  4. बच्चों को भाषा-प्रयोग के अधिक से अधिक अवसर देना
    Correct! एक बहुसांस्कृतिक कक्षा में एक भाषा शिक्षक के रूप में बच्चों को भाषा प्रयोग के अधिक से अधिक अवसर देना चाहिए।

10. प्राथमिक स्तर पर कौन-सा भाषा-शिक्षण का उद्देश्य नहीं हैं?
  1. स्पष्टतया एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी बात कहना
    Incorrect.
  2. वर्णमाला को क्रम से कंठस्थ करना
    Correct! प्राथमिक स्तर पर वर्णमाला के क्रम से कंठस्थ करना भाषा शिक्षण का उद्देश्य नहीं है, जबकि स्पष्टता एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी बात कहना, ध्वनि संकेत चिन्ह का सम्बन्ध बनाना एवं विभिन्न संदों में भाषा का प्रभावी प्रयोग करना शिक्षण के उद्देश्य के अंतर्गत आता है।
  3. ध्वनी-संकेत चिह्न का सम्बन्ध बनाना
    Incorrect.
  4. विभिन्न छंदों में भाषा का प्रभावी प्रयोग करना
    Incorrect.

11. गृहकार्य के बारे में कौन सा कथन उचित है?
  1. गृहकार्य अभिभावकों को व्यस्त रखने का उत्तम साधन है।
    Incorrect.
  2. बच्चों की क्षमताओं, स्तर के अनुसार गृहकार्य दिया जाना
    Correct! गृहकार्य बच्चों की क्षमताओं, स्तर के अनुसार ही दिया जाना उचित है। अन्यथा बच्चों की क्षमता दबाव के कारण प्रभावित होती है।
  3. गृहकार्य कक्षा में किए गए कार्य का अभ्यास-मात्र है
    Incorrect.
  4. गृहकार्य देना अति आवश्यक है
    Incorrect.

12. भाषा के अभिव्यक्तात्मक कौशल है -
  1. सुनना, बोलना
    Incorrect.
  2. बोलना, लिखना
    Correct! भाषा का अभिव्यक्त कौशल बोलना, लिखना है।
  3. पढ़ना, लिखना
    Incorrect.
  4. सुनना, पढ़ना
    Incorrect.

13. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा शिक्षा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
  1. बच्चे समृद्ध भाषा-परिवेश में सहज और स्वतः रूप से में परिमार्जन कर लेंगे
    Incorrect.
  2. बच्चे भाषा की जटिल और समृद्ध संरचनाओं के साथ आते हैं
    Incorrect.
  3. बच्चों की भाषा-संकल्पनाओं और विद्यालय में प्रचलित परिवेश में विरोधाभास ही भाषा सीखने में सहायक है
    Correct! प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा शिक्षा के संदर्भ में बच्चों की भाषा संकल्पनाओं और विद्यालय में प्रचलित भाषा परिवेश में विरोधाभास ही भाषा सीखने में सहायक होता है।
  4. सुधार के नाम पर की जाने वाली टिप्पणियों व निरर्थक से बच्चों में रुचि उत्पन्न हो सकती है
    Incorrect.

14. भाषा-कौशलों के संदर्भ में कौन-सा कथन उचित है?
  1. विद्यालय में केवल 'पढ़ना', 'लिखना कौशलों पर ही देना चाहिए
    Incorrect.
  2. बच्चे केवल सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना कौशल क्रम ही सीखते हैं
    Incorrect.
  3. भाषा के चारों कौशल. परस्पर अंतः सम्बन्धित हैं
    Correct! दिये गये चारों विकल्पों में भाषा के चारों कौशल सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना परस्पर अंतःसम्बन्धित है।
  4. भाषा-कौशलों के विकास में अभ्यास की अपेक्षा भाषिक का ज्ञान जरूरी है
    Incorrect.

15. पाठ में दिए गए चित्रों का क्या उद्देश्य होता है?
  1. चित्रों से पाठ्य-पुस्तक आकर्षक बनती है
    Incorrect.
  2. चित्र पाठ की शोभा बढ़ाते हैं।
    Incorrect.
  3. पाठ्य-पुस्तक में चित्र देने का प्रचलन है
    Incorrect.
  4. चित्र अमूर्त संकल्पनाओं को समझने में सहायता करते हैं।
    Correct! पाठ में दिए गए चित्रों का उद्देश्य होता है कि पाठ को समझने में चित्र अमूर्त संकल्पनाओं को समझने में सहायता करते हैं।

निर्देश (प्रश्न 16-21): कविता की पंक्तियाँ पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए:

अब न गहरी नींद में तुम सो सकोगे,
गीत गाकर मैं जगाने आ रहा हूँ।
अतल अस्पताल तुम्हें जाने न दूंगा,
अरुण उदयाचल सजाने आ रहा हूँ।
कल्पना में आज तक उड़ते रहे तुम,
साधना से सिहरकर मुड़ते रहे तुम।
अब तुम्हें आकाश में उड़ने न दूंगा,
आज धरती पर बसाने आ रहा हूँ।
--------सोहनलाल द्विवेदी

16. गहरी नींद में सोने का अर्थ है -
  1. मृत्यु को प्राप्त होना
    Incorrect.
  2. परिश्रमी होना
    Incorrect.
  3. बेखबर होना
    Correct! गहरी नींद में सोने का अर्थ है - खबर होना।
  4. चिंतायुक्त होना
    Incorrect.

17. कवि लोगों को कहाँ नहीं जाने देगा?
  1. पाताल में
    Incorrect.
  2. अतल गहराई में
    Incorrect.
  3. जहाँ सूर्य अस्त होता है
    Incorrect.
  4. पतन की राह पर
    Correct! कवि मानव में अपनी कविता के माध्यम से जीवन्तता पैदा करता है। वह किसी को भी पतन की राह पर नहीं जाने देता।

18. कवि किस तरह के व्यक्तियों को संबोधित कर रहा है?
  1. जो अत्यधिक प्रेरित है
    Incorrect.
  2. जो बहुत पश्रिमी है
    Incorrect.
  3. जो जीवन की कठोर वास्तविकताओं से बेखबर हैं
    Correct! प्रस्तुत कविता में कवि ऐसे व्यक्तियों को सम्बोधित कर रहा है जो जीवन की कठोर वास्तविकताओं से बेखबर हैं।
  4. जो आकाश की ऊँचाइयों को छूना चाहते हैं
    Incorrect.

19. कवि लोगों को क्यों जगाना चाहता है?
  1. ताकि लोग गीत सुन सकें
    Incorrect.
  2. ताकि मनुष्यों में गतिशीलता आ सके और वे प्रगति के पर आगे बढ़ सकें
    Correct! प्रस्तुत कविता के माध्यम से कवि लोगों में जागृति पैदा करना चाहता है ताकि मनुष्यों में गतिशीलता आ सके और वे प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकें।
  3. सुबह हो गई है
    Incorrect.
  4. यह कवि का दायित्व
    Incorrect.

20. 'अतल अस्पताल तुम्हें जाने न दूंगा' पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
  1. श्लेष अलंकार
    Incorrect.
  2. उपमा अलंकार
    Incorrect.
  3. रूपक अलंकार
    Incorrect.
  4. अनुप्रास अलंकार
    Correct! "अतल अस्पताल तुम्हें जाने न दूंगा।" इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है।

21. कविता का उपयुक्त शीर्षक हो सकता है
  1. हर्ष
    Incorrect.
  2. कोलाहल
    Incorrect.
  3. आकाश
    Incorrect.
  4. जागृति
    Correct! कविता का उपयुक्त शीर्षक 'जागृति' हो सकता है।

निर्देशः (प्रश्न 22-30) : गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित = प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।

मनु बहन ने पूरे दिन की डायरी लिखी, लेकिन एक जगह लिख
दिया, "सफाई वगैरह की।" ___ गांधीजी प्रतिदिन डायरी पढ़कर उस पर अपने हस्ताक्षर करते थे।
आज की डायरी पर हस्ताक्षर करते हुए गांधीजी ने लिखा है, "कातने
की गति का हिसाब लिखा जाए। मन में आए हुए विचार लिखे जाएँ।
जो-जो पढ़ा हो, उसकी टिप्पणी लिखी जाए। वगैरह का उपयोग नहीं
चाहिए। डायरी में 'वगैरह' शब्द के लिए कोई स्थान नहीं है।"
जिसने जो पढ़ा हो, वह लिखा जाए। ऐसा करने से पढ़ा हुआ
कितना पच गया है, यह मालूम हो जाएगा। जो बातें हुई हों वे लिखी
जाएँ। मन ने अपनी गलती का अहसास किया और डायरी विधा की
पवित्रता को समझा |
गाँधीजी ने पुनः मनु से कहा-"डायरी लिखना आसान कार्य नहीं
है। यह इबादत करने जैसी विधा है। हमें शुद्ध व सच्चे रूप से प्रत्येक
छोटी-बड़ी घटना को निष्पक्ष रूप से लिखना चाहिए चाहे कोई बात
हमारे विरुद्ध ही क्यों न हो। इससे हममें सच्चाई स्वीकार करने की
शक्ति प्राप्त होगी।"
(गाँधीजी के रोचक संस्मरण)

22. मनु को अपनी किस गलती का अहसास हुआ?
  1. उन्होंने गांधी जी की बात नहीं मानी थी
    Incorrect.
  2. मनु ने डायरी में कातने की गति का हिसाब लिखा था
    Incorrect.
  3. उन्होंने डायरी में सही-सही बातें लिखी थीं
    Incorrect.
  4. उन्होंने डायरी में 'वगैरह' शब्द का प्रयोग किया था।
    Correct! मनु को अपनी गलती का अहसास तब हुआ जब उसने अपनी डायरी में "वगैरह" शब्द का प्रयोग किया था।

23. गांधीजी ने वगैरह' शब्द पर अपनी आपत्ति क्यों जताई?
  1. वगैरह' शब्द की जगह आदि शब्द का प्रयोग सही है
    Incorrect.
  2. गांधी जी चाहते थे कि सही भाषा का प्रयोग हो
    Incorrect.
  3. 'बगैरह' शब्द में कार्य और विचार की स्पष्टता नहीं है
    Correct! गाँधीजी ने "वगैरह" शब्द पर अपनी आपत्ति इसलिए जताई क्योंकि 'वगैरह' शब्द में कार्य और विचार की स्पष्टता नहीं है।
  4. वे चाहते थे कि बातो को ज्यों-का-त्यों लिखा जाए
    Incorrect.

24. गांधी जी ने डायरी लिखने को इबादत करने जैसा क्यों कहा है?
  1. दोनों में समय लगता है
    Incorrect.
  2. दोनों कार्य हमारे कर्तव्यों में शामिल हैं
    Incorrect.
  3. दोनों कार्य रोज़ किए जाते हैं
    Incorrect.
  4. दोनों में सच्चाई और ईमानदारी चाहिए
    Correct! गाँधीजी ने डायरी लिखना इबादत करने जैसा बताया है। उनका कहना है कि डायरी लेखन से व्यक्ति अपनी छोटी से छोटी कमियों को स्पष्ट करता है तथा पश्चाताप करता है। इससे हमें सच्चाई स्वीकार करने की शक्ति की प्राप्ति होती है।

25. डायरी लिखना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि -
  1. इसमें व्यक्ति स्वयं का विश्लेषण करता है और स्व भी करता है
    Correct! डायरी लेखन व्यक्ति के लिए सर्वथा महत्वपूर्ण होता है, इससे व्यक्ति स्वयं का मूल्यांकन करता है और कमियों का विश्लेषण करता है। साथ ही साथ सुधारात्मक उपाय भी करता है। यही डायरी की पवित्रता है।
  2. इससे व्यक्ति पूरे दिन किए गए जमा-खर्च का हिसाब कर सकता है
    Incorrect.
  3. गाँधीजी इसे महत्वपूर्ण मानते हैं
    Incorrect.
  4. इससे व्यक्ति का समय अच्छा गुजर जाता है
    Incorrect.

26. गांधीजी प्रतिदिन डायरी पढ़कर क्या करते थे?
  1. हस्ताक्षर करते थे क्योंकि यह नियम था
    Incorrect.
  2. लोगों को उनकी गलती का अहसास कराते थे
    Incorrect.
  3. डायरी पर हस्ताक्षर करते थे और यह देखते थे कि व्यक्ति कार्य और विचार में किस दिशा में जा रहा है
    Correct! गांधीजी प्रतिदिन डायरी पढ़कर उस पर हस्ताक्षर करते थे। वे यह देखते थे कि व्यक्ति अपने कार्य एवं विचार में किस दिशा की तरफ प्रवृत्त हो रहा है।
  4. हस्ताक्षर करते थे ताकि जांच का प्रमाण दिया जा सके
    Incorrect.

27. 'प्रतिदिन' शब्द में कौन सा समास है?
  1. द्वंद्व समास
    Incorrect.
  2. अव्ययीभाव समास
    Correct! प्रतिदिन में अव्ययीभाव समास है। जिस समास का पहला पद (पूर्व पद) अव्यय तथा प्रधान हो, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं। जैसे प्रतिदिन में पूर्व पद प्रति और उत्तर पद दिन है। यहाँ पर अव्ययीभाव समास है।
  3. द्विगु समास
    Incorrect.
  4. तत्पुरुष समास
    Incorrect.

28. 'पढ़ा हुआ खाना पच गया है' का अर्थ है
  1. कितना सही उच्चारण के साथ पढ़ा है
    Incorrect.
  2. पढ़े हुए का कितना विश्लेषण किया है।
    Incorrect.
  3. पढ़ा हुआ कितना समझ में आया है
    Incorrect.
  4. पढ़ा हुआ कितना आत्मसात् किया है ।
    Correct! पढ़ा हुआ खाना पच गया है, का आशय है - पढ़ा हुआ कितना आत्मसात हो गया है अर्थात् कितना ग्राह्य हो गया है।

29. 'कार्य' शब्द का तद्भव रूप बताइए।
  1. सेवा
    Incorrect.
  2. कारज
    Incorrect.
  3. काज
    Correct! कार्य शब्द का तद्भव रूप काज होगा।
  4. काम
    Incorrect.

30. 'विचार' में इक प्रत्यय लगाकर शब्द बनेगा
  1. वैचारीक
    Incorrect.
  2. विचौरिक
    Incorrect.
  3. विचारिक
    Incorrect.
  4. वैचारिक
    Correct! विचार में 'इक' प्रत्यय लगाकर बनने वाला शब्द वैचारिक होगा। इसी प्रकार 'इक' प्रत्यय वाले अन्य शब्द है। प्रशासन + इक=प्रशासनिक, प्रकृति + इक = प्राकृतिक। चमत्कार + इक = चमत्कारिक।

Axact

Studyfest

We welcome you all on our education platform Studyfest.in. Here we share study materials all free and contents related to education to help each student personally. Our team members efforts a lot to provide quality and useful selected information for particular subjects and particular topics. Stay in touch with us and with our members who works for this welfare education system and get useful and best study material to get selected.

Post A Comment:

0 comments: