Environmental-Science(पर्यावरण अध्ययन)

Quiz-9

(Class - 1-5)



Quiz $\newcommand{\ones}{\mathbf 1}$

Environmental Science (E.V.S.)

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/ सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए।

1. नीचे दिए गए जीवों के समूहों में से किनकी दृष्टि श्रेष्ठ होती है तथा वे मनुष्यों की तुलना में चार गुनी अधिक दूरी की वस्तुओं को देख सकते हैं?
  1. मधुमक्खी, मच्छर, तितली
    Incorrect.
  2. बाघ, तेंदुआ, सांप
    Incorrect.
  3. साँप, रेशम-कीट, छिपकली
    Incorrect.
  4. चील, गरुड़, गिद्ध
    Correct! निम्न जीव समूहों में से मनुष्य से चार गुना अधिक दूरी तक वस्तुओं को देख पाने में सक्षम समूह चील, गरुड़, गिद्ध हैं।

2. नीचे दिए गए खेती करने के विवरण को पढ़िए और इस ढंग की पहचान कीजिए : "एक फसल को काटने के पश्चात् खेत को कुछ वर्षों के लिए खाली छोड़ दिया जाता है। उसमें कुछ भी नहीं उगाया जाता है। इस भूमि में बाँस या अन्य खरपतवार, जो भी कुछ उग आता है, उन्हें उखाड़ा नहीं जाता, काटकर जला दिया जाता है। यह राख भूमि को उर्वर बनाती है। जब यह भूमि खेती के लिए तैयार हो जाती है, तब उसे हल्का-सा खोदा जाता है, भूमि को जोता नहीं जाता और उस पर बीज छिड़क दिए जाते हैं।"
  1. सिंचाई खेती
    Incorrect.
  2. सहकारी खेती
    Incorrect.
  3. झूम खेती
    Correct! झूम कृषि पूर्वी भारत में अत्यधिक प्रचलित है। ऐसी कृषि को स्थानांतरित कृषि भी कहते हैं। वास्तव में इस प्रकार की कृषि में जंगलों एवं झाड़ियों को साफ कर मैदान बनाया जाता है। तत्पश्चात् खेती की जाती है तथा उस जगह की उर्वरा शक्ति के समाप्त होने पर पुनः दूसरी जगह जंगलों को साफ कर कृषि योग्य भूमि बनाते हैं। ऐसी कृषि ही झूम कृषि हैं।
  4. सीढ़ीनुमा खेती
    Incorrect.

3. जब कोई सपेरा अपने वाद्य यंत्र बीन को बजाता है, तो साँप उसकी ध्वनि पर अपने सिर को इधर-उधर घुमाता है। आपके विचार से सांप वाद्य यंत्र के प्रति अनुक्रिया कैसे कर रहा है?
  1. उस वाद्य यंत्र की गति को देखकर
    Incorrect.
  2. उस वाद्य यंत्र द्वारा उत्पन्न कम्पनों के प्रति अनुक्रिया करके
    Correct! जब कोई सपेरा बीन बजाता है तो उस बीन के द्वारा उत्पन्न कम्पनों से सांप अनुक्रिया कर अपने सिर को हिलाता है। जिसे सामान्यतः लोग सांप को नृत्य करता हुआ समझते हैं।
  3. उस वाद्य यंत्र को सूंघ कर
    Incorrect.
  4. उस वाद्य यंत्र की ध्वनि को सुनकर
    Incorrect.

4. "परिवार एक इकाई होता है जिसमें माँ, पिता और उनके दो बच्चे होते हैं।" यह कथन :
  1. सत्य है, क्योंकि सभी भारतीय परिवार इसी प्रकार के हैं
    Incorrect.
  2. सही नहीं है, क्योंकि इस कथन में यह स्पष्ट करना कि बच्चे जैविक होते हैं
    Incorrect.
  3. सही नहीं है, क्योंकि परिवार कई प्रकार के होते हैं तथा का केवल एक ही प्रकार में वर्गीकरण नहीं जा सकता
    Correct! परिवार एक इकाई होता है जिसमें माँ, पिता, बच्चों के अलावा अन्य सदस्य भी होते हैं। भिन्न-भिन्न समाजशास्त्रियों के अनुसार अलग-अलग परिवार की मान्यता होती है। अतः परिवार में केवल माँ, पिता और बच्चों का सम्मिलित होना गलत है।
  4. सत्य है, क्योंकि यह किसी आदर्श परिवार का आकार है
    Incorrect.

5. मानवों के पेट में आमाशय रस की प्रकृति होती है और वह भोजन के पाचन में सहायता करता है।
  1. क्षारीय
    Incorrect.
  2. उभयधर्मी
    Incorrect.
  3. उदासीन
    Incorrect.
  4. अम्लीय
    Correct! मानव पेट में आमाशय रस की प्रकृति अम्लीय होती है| जो भोजन के पाचन में सहायक है। वास्तव में अम्ल एक रासायनिक यौगिक है जो जल में घुलकर हाइड्रोजन आयन देता है। इसका pH मान 7 से कम होता है, जैसे-एसिटिक अम्ल (सिरका) सल्फ्यूरिक अम्ल आदि। जिस पदार्थों या यौगिक में अम्ल के गुण पाए जाते हैं वे अम्लीय कहलाते हैं। मानव आंत्र में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCL) की अधिकता से होने वाली बीमारी को अम्लता या एसिडिटी कहते हैं।

6. कक्षा II के एक शिक्षक ने अपने बच्चों को निम्नलिखित पेड़ों/पौधों की पत्तियों को विभिन्न वर्गों में वर्गीकृत करने को कहा जैसे-नींबू, आम, तुलसी, पुदीना, नीम, केला आदि। कुछ विद्यार्थियों ने पत्तियों का वर्गीकरण इस प्रकार किया- (a) दवाओं के गुणों वाली पत्तियाँ और दवाओं के गुण से रहित पत्तियाँ, (b) बड़ी पत्तियाँ और छोटी पत्तियाँ। शिक्षक ने समूह (a) को सही माना और समूह (b) को गलत। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन अधिगम और आकलन के प्रति शिक्षक के दृष्टिकोण को प्रतिबिम्बित करता है?
  1. वर्गीकरण का काम बहुत विशिष्ट और स्तरीकृत है तथा एक ही सही उत्तर होता है।
    Correct! बच्चा द्वारा पत्तियों का वर्गीकरण जिसमें नींबू आम, तुलसी, पुदीना, नीम, केला आदि को दवाओं के गण वाली पत्तियाँ और दवाओं के गुण से रहित पत्तियाँ में बाँटा है। यह वर्गीकरण का काम विशिष्ट एवं स्तरीकृत है।
  2. यह क्रिया-कलाप पत्तियों से सूचना ग्रहण करने पर है, जिसका भिन्न अर्थ लगाया जा सकता है।
    Incorrect.
  3. बच्चे बहुत प्रकार के संदर्भों को कक्षा में ले आते हैं, सराहना होनी चाहिए।
    Incorrect.
  4. अपने अनुभवों पर निर्भर करते हुए बच्चे वर्गीकरण के से तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।
    Incorrect.

7. पर्यावरण अध्ययन की अपनी कक्षा में समूह क्रिया कलाप का निर्माण करते हुए आप निम्नलिखित विचारों में से किनका ध्यान रखेंगे? A बच्चों की रुचियों का ज्ञान हो। B. लड़कों और लड़कियों को समान रूप से रुचिकर लगे। C. इसमें मूल्यवान सामग्री लगी हो। D. सभी धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बच्चों को रुचिकर लगे।
  1. B और D
    Incorrect.
  2. B और C
    Incorrect.
  3. B और D
    Correct! पर्यावरण अध्ययन की. कक्षा में निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-बच्चों की रुचियों का ज्ञान हो, लड़के एवं लड़कियों को सामान्य रूप से रुचिकर लगे, सभी धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बच्चों को रुचिकर लगे।
  4. A,C और D
    Incorrect.

8. निम्नलिखित सभी कथन पर्यावरण अध्ययन में सामूहिक रूप से क्रियाकलापों में संलग्न शिक्षकों और विद्यार्थियों के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हैं, केवल एक कथन को छोड़कर। वह कथन कौन-सा है?
  1. प्रौढ़ों के समर्थन से बच्चों को अपनी क्षमता से अधिक के निर्माण में सहायता मिल सकती है।
    Incorrect.
  2. बच्चे परस्पर सामंजस्य और सहयोग करना सीखते हैं।
    Incorrect.
  3. बच्चे दूसरे बच्चों से बात और बहस करने से अधिक हैं।
    Incorrect.
  4. समूह क्रियाकलापों की वजह से बच्चे अंक उपलब्धि में सुधार प्रदर्शित करते हैं।
    Correct! सामूहिक क्रियाकलापों से बच्चे प्रौढ़ों से सीख सकते हैं। बच्चे परस्पर सामंजस्य और सहयोग करना सीख जाते हैं तथा सामूहिक क्रियाकलापों से बच्चों में बहस होती है जिसमें वे अधिक सीख सकते हैं। जबकि बच्चों के अंक उपलब्धि में अच्छा सुधार प्रदर्शित करना सामूहिक क्रियाकलाप से कोई सम्बन्ध नहीं है।

9. समूह कार्य से पर्यावरण अध्ययन कर रहे बच्चों की सामाजिक-वैयक्तिक विशेषताओं के आकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उपकरण सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
  1. निर्धारण मापनियाँ
    Incorrect.
  2. दत्तकार्य
    Correct! सामूहिक कार्य से पर्यावरण अध्ययन कर रहे बच्चों की सामाजिक वैयक्तिक विशेषताओं के आकलन के लिए दत्तकार्य सबसे उपयुक्त है। क्योंकि दल कार्य में बच्चे स्वतंत्र वातावरण में अध्ययन करते हैं जिस पर किसी शिक्षक या अन्य बाह्य कारको का दबाव नगण्य होता है। इस प्रकार के अध्ययन में शिक्षार्थी अपने भावनाओं, विचारों, कल्पनाओं आदि को स्वतंत्रतापूर्वक अभिव्यक्त कर सकते हैं जिससे उनके सामाजिक-वैयक्तिक विशेषताओं का आकलन आसानी से हो सकता है।
  3. कागज़-पेंसिल परीक्षण
    Incorrect.
  4. मौखिक प्रश्न
    Incorrect.

10. नीचे पौधों के बारे में बच्चों के कुछ सहजानुभूत विचार दिए गए हैं। इनमें से कौन-सा विचार वैज्ञानिक दृष्टि से ठीक है?
  1. घास पौधा नहीं है।
    Incorrect.
  2. कुछ सब्जियां फल होती हैं।
    Correct! निम्न विकल्पों में से कुछ सब्जियां फल होती हैं यह विचार वैज्ञानिक दृष्टि से ठीक है। कुछ फलों को खाना पकाने और भोजन तैयार करने में प्रयुक्त किया जाता है। इन वानस्पतिक फलों में कूष्माण्ड (जैसे-स्क्वै श, कद्दू और खीरा), टमाटर, मटर, सेम, बैगन आदि। फल एक परिपक्व अंडाशय है। अंडाशय के अंदर एक या अधिक बीजाण्ड होते हैं।
  3. बीज किसी पौधे का हिस्सा नहीं होते। .
    Incorrect.
  4. गाजर और बंद गोभी पौधे नहीं हैं।
    Incorrect.

11. कक्षा IV की एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों से कहा-"कुछ वयोवृद्ध लोगों से यह पूछिए कि जब वे जवान थे तो क्या उन्होंने कुछ ऐसे पौधे देखे थे जो आजकल नहीं दिखाई पड़ते।" उपर्युक्त प्रश्न के पूछे जाने पर निम्नलिखित में से किस कौशल के आकलन की संभावना नहीं है?
  1. प्रयोग
    Correct! जब विद्यार्थी किसी वयोवृद्ध व्यक्ति से ऐसे पौधे के बारे में पूछेंगे जो आजकल नहीं दिखाई पड़ते तो ऐसे प्रश्न पूछे जाने पर विद्यार्थी के चर्चा, अभिव्यक्ति एवं प्रश्न पूछना के कौशलों के आकलन की संभावना हैं, किन्तु प्रयोग कौशल का आकलन नहीं किया जा सकता क्योंकि जिन पौधों के बारे में पूछा गया है वे अब दिखाई नहीं देते।
  2. चर्चा
    Incorrect.
  3. प्रश्न पूछना
    Incorrect.
  4. अभिव्यक्ति
    Incorrect.

12. एक शिक्षक प्रत्येक बच्चे को अपने घरों की रद्दी सामग्री से कुछ उपयोगी वस्तु बनाने को कहता है। शिक्षक शैक्षिक अभिप्राय नहीं है :
  1. बच्चों को पुनर्चक्रण, पुनः प्रयोग और रूपांतरण को देना
    Incorrect.
  2. कूड़े से बनी श्रेष्ठ वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित करना
    Incorrect.
  3. कक्षा के श्रेष्ठ विद्यार्थी के बारे में निर्णय करना
    Correct! शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी से रद्री सामग्री से कुछ उपयोगी वस्तु बनाने को कहना बच्चों में रद्दी वस्तु का पुनः प्रयोग और रूपांतरण को समझना एवं बच्चों में सृजनशीलता का विकास करना है। न कि कक्षा के श्रेष्ठ विद्यार्थी के बारे में निर्णय करना।
  4. बच्चों में सृजनशीलता का विकास करना
    Incorrect.

13. निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़िए : A. मैंने क्रियाकलाप की योजना कितनी अच्छी बनाई? B. मैंने योजना का अनुसरण कितना अच्छा किया? C. मेरी शक्तियाँ क्या थीं? D. मुझे सचमुच कठिन क्या लगा? ऊपर दिए गए चार प्रकार के प्रश्नों के उत्तरों से होगा :
  1. शिक्षकों का स्व-आकलन
    Incorrect.
  2. बच्चों और शिक्षकों, दोनों का स्व-आकलन
    Incorrect.
  3. शिक्षक द्वारा समग्र आकलन
    Incorrect.
  4. बच्चों का स्व-आकलन
    Correct! मैंने क्रियाकलाप की योजना कितनी अच्छी बनायी? मैंने योजना का अनुसरण कितना अच्छा किया? मेरी शक्तियाँ कया थी? मुझे सचमुच कठिन क्या लगा? ये सभी मापनियाँ बच्चों द्वारा स्व आकलन के लिए निर्धारित की जाती हैं जिससे बच्चे अपने क्रियाकलापों के उद्देश्यों की प्राप्ति में आयी कठिनाइयों का आकलन करते हैं तथा शिक्षक की सहायता से इन कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास करते हैं।

14. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक में प्रयुक्त भाषा :
  1. रूखी और बच्चों के द्वारा समझने में कठिन होनी चाहिए
    Incorrect.
  2. परिभाषाओं पर बल देते हुए औपचारिक बनाई जानी चाहिए
    Incorrect.
  3. तकनीकी और औपचारिक होनी चाहिए
    Incorrect.
  4. बच्चे की दिन-प्रतिदिन की भाषा से सम्बद्ध होनी चाहिए
    Correct! पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तक में प्रयुक्त भाषा बच्चों की दिन प्रतिदिन की भाषा से सम्बद्ध होना चाहिए। क्योंकि इससे बच्चे आसानी से सीखते हैं।

15. एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों को विभिन्न पशुओं के चित्र देता है और उन पशुओं पर रंग भरने का रहता है जो हमारे घरों में नहीं रहते। इस क्रियाकलाप का उद्देश्य है : A. सृजनात्मकता का विकास करना B. अवलोकन का विकास करना C. वर्गीकरण कौशल का विकास करना डाटा संग्रह का विकास करना उपर्युक्त में से कौन-से सही हैं?
  1. A, B और D
    Incorrect.
  2. BC और D
    Incorrect.
  3. A, C और D
    Incorrect.
  4. A, B और C
    Correct! यदि एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों से विभिन्न पशुओं पर रंग भरने को कहता है तो वह बच्चों में सृजनशीलता का विकास, अवलोकन का विकास, वर्गीकरण कौशल का विकास कराना चाहता है।

16. पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यक्रम, जिसे छह उप-विषयों के चतुर्दिक निर्मित किया गया है, में 'पौधे' और 'पशु' को जानबूझकर 'परिवार और मित्र' उप-विषय के अन्तर्गत सम्मिलित वि गया है। इसके लिए निम्नलिखित में से एक कारण को छोड़कर शेष सभी कारण हो सकते हैं। वह एक कारण कौन-सा है?
  1. इस बात को उभारना कि किस प्रकार कुछ समुदायों के और आजीविका विशेष पशुओं या पौधों से रूप से जुड़े हैं
    Incorrect.
  2. विद्यार्थियों को विज्ञान के दृष्टिकोण से पौधों और को समझने में सक्षम बनाना
    Incorrect.
  3. सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ में पौधों और पशुओं स्थान निर्धारित करने में विद्यार्थियों को सहायता करना
    Incorrect.
  4. इस बात को उभारना कि किस प्रकार मनुष्य एक-दूसरे घनिष्ठ सम्बन्धों को साझा करते हैं
    Correct! पर्यावरण पाठ्यक्रम में पौधों और पशुओं को परिवार और मित्र उप-विषय के अन्तर्गत सम्मिलित करना इस बात को उभारना की किस प्रकार कुछ समुदायों के जीवन और आजीविका। विशेष पशुओं या पौधों से कनिष्ठ रूप से जुड़े हैं; एवं विद्यार्थियों को विज्ञान के दृष्टिकोण से पौधों और पशुओं को समझने में सक्षम बनाना तथा सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ में पौधों और पशुओं के स्थान निर्धारित करने में विद्यार्थियों को सहायता करना है।

17. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण-अधिगम में 'सर्वेक्षण का उद्देश्य है: A, समुदाय के साथ अन्योन्य क्रिया का अवसर प्रदान करना B. बच्चों को विभिन्न लोगों के प्रति संवेदनशील बनाना C. सूचना का प्रत्यक्ष प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना D. आकलन क एक अवसर के रूप में इसका उपयोग करना उपर्युक्त में से कौन-से सही हैं?
  1. A, B और D
    Incorrect.
  2. A,C और D
    Incorrect.
  3. A. B, C और D
    Correct! पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण अधिगम में सर्वेक्षण का उद्देश्य समुदाय के साथ अन्यान्य क्रिया का अवसर प्रदान करना, बच्चों को विभिन्न लोगों के प्रति संवेदनशील बनाना, सूचना को प्रत्यक्ष प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना, आकलन के एक अवसर के रूप में इसका उपयोग करना है। अतः चारों विकल्प सही हैं।
  4. A, B और C
    Incorrect.

निर्देश: प्रश्न सं. 18 से 19 निम्नलिखित अवतरण पर आधारित हैं।

शिक्षक द्वारा प्रदर्शित एक कटोर में पानी उबालने और उसका वाष्पीकरण हो जाने के प्रयोग को देखने के बाद 7-8 वर्ष के बच्चों के द्वारा दिए गए उत्तर इस प्रकार हैं:

"पानी गुम हो गया।"
"कटोरे ने पानी सोख लिया।"
"आग ने पानी पी लिया।"
"भगवान ने पानी पी लिया।"

18. ये उत्तर बच्चों और उनके विचारों के बारे में क्या बताते हैं?
  1. बच्चे अच्छा अवलोकन नहीं कर पाते।
    Incorrect.
  2. वाष्पीकरण के बारे में बच्चों के विकल्पी विचार हैं।
    Correct! कटोरे में पानी उबलना एवं उसका वाष्पीकरण हो जाने के प्रयोग देख कर 7-8 वर्ष का बच्चों का वाष्पीकरण के बारे में दिया उत्तर यह प्रदर्शित करता है कि बच्चों में वाष्पीकरण के बारे में विकल्पी विचार है।
  3. बच्चों के उत्तर तर्कसंगत नहीं हैं।
    Incorrect.
  4. बच्चों की सोच गलत है।
    Incorrect.

19. शिक्षक को इन उत्तरों का सामना किस प्रकार करना चाहिए?
  1. उनके विचारों तक पुनः पहुँचने के लिए एक चर्चा करें।
    Incorrect.
  2. बच्चों को बता दें कि वे गलत हैं।
    Incorrect.
  3. जल चक्र का एक मानक चार्ट प्रदिर्शत करें।
    Correct! शिक्षक को बच्चों को वाष्पीकरण के बारे में उचित ढंग से बताने के लिए जल चक्र का एक मानक चार्ट बच्चों के सामने प्रदर्शित करें, जिससे बच्चे देखकर सीखें।
  4. वाष्पीकरण की परिभाषा दें और बच्चों को उसे याद के लिए कहें।
    Incorrect.

20. निम्नलिखित में से किसकी सुनने की शक्ति इतनी तीक्ष्ण होती है कि वह वायु से पत्तों के हिलने की ध्वनि और घास पर किसी जानवर के चलने की ध्वनि मे अन्तर कर सकता है?
  1. बाघ
    Incorrect.
  2. गिद्ध
    Correct! गिद्ध (Vulture) में सुनने की क्षमता बहुत तेज होती है। ये वाय से पत्तों के हिलने की ध्वनि और घास पर किसी जानवर के चलने की ध्वनि में अंतर, कर लेने वाला पक्षी है। श्रवण क्षमता अधिक होने के कारण यह अपना शिकार आसानी से पकड़ लेता है।
  3. रेशम का कीड़ा
    Incorrect.
  4. कुत्ता
    Incorrect.

21. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य जम्मू और कश्मीर पड़ोसी राज्य हैं?
  1. उत्तराखण्ड, राजस्थान
    Incorrect.
  2. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड
    Incorrect.
  3. हिमाचल प्रदेश, पंजाब
    Correct! जम्मू कश्मीर के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश पंजाब है। जम्मू कश्मीर भारत का सबसे उत्तरी प्रदेश है।
  4. हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश
    Incorrect.

22. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी एक पर्यावरण अध्ययन की विषय-वस्तु (थीम) है?
  1. भोजन
    Correct! राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF) 2005 के अनुसार भोजन पर्यावरण अध्ययन की विषयवस्तु है। जबकि सौर मण्डल एवं मौसम भूगोल की विषय वस्तु है तथा ऊर्जा विज्ञान (Energy Science) की विषय वस्तु है |
  2. मौसम
    Incorrect.
  3. सौरमंडल
    Incorrect.
  4. ऊर्जा
    Incorrect.

23. मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम के लिए ठहरे पानी पर तेल डालने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि
  1. तेल ऑक्सीजन की आपूर्ति को काट देता है, जिससे का प्रजनन थम जाता है
    Correct! मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम रोकने के लिए ठहरे हए पानी पर तेल डालने की सलाह दी जाती है। क्योंकि तेल का पृष्ठतनाव (Surface Tension) कम होने के कारण तेल जल के ऊपर फैल कर एक परत बना देता है इससे जल में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती और मच्छरों का प्रजनन थम जाता है |
  2. मच्छरों को तेल द्वारा विकर्षित किया जाता है
    Incorrect.
  3. मच्छर तेल द्वारा मर जाते है।
    Incorrect.
  4. मच्छर तेल की परत में फँस जाते हैं
    Incorrect.

24. निम्नलिखित में से कौन-सा कीट मधुमक्खियों कॉलोनी (बस्ती) में एक साथ नहीं रहता है?
  1. ततैया/बैरी
    Incorrect.
  2. चींटी
    Incorrect.
  3. दीमक
    Incorrect.
  4. मकड़ी
    Correct! मकड़ी (Spider) मधुमक्खियों (bees) की भाँति कॉलोनी में एक साथ नहीं रहती है। जबकि ततैया/बर्रा, चींटी तथा दीमक सामूहिक रूप से बस्ती में रहते हैं।

25. निम्नलिखित में से मच्छरों द्वारा फैलने वाले रोगों समुच्चय कौन-सा है?
  1. डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया
    Correct! मच्छरों से फैलने वाले रोग डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया है। डेंगू एवं चिकनगुनिया एडीज मच्छरों के काटने फलता है। इन दोनों के लक्षण लगभग एक जैसे ही हैं। जोड़ों में दर्द दोनों प्रकार के बीमारी में रहता है परन्तु चिकनगुनिया में ये वर्षा तक रह सकता है। जबकि मलेरिया के वाहक मच्छर एनोफिलीज है। यह रोग प्रोटोजोआ परजीवी द्वारा फैलता है।
  2. मियादी बुखार, हैजा, चिकनगुनिया
    Incorrect.
  3. मलेरिया, एच. आई, वी.-एड्स, डेंगू
    Incorrect.
  4. एच. आई. वी,-एड्स, हैजा, डेंगू
    Incorrect.

26. घटपर्णी पौधा (नेपेंथीस):
  1. कीड़े-मकोड़ों को आकर्षित करने के लिए उच्च तारत्व ध्वनियाँ निकालता है
    Incorrect.
  2. का मुँह छोटी-छोटी कॅटियों से ढका होता है
    Incorrect.
  3. भारत में नहीं पाया जाता है
    Incorrect.
  4. मॅढकों, कीड़े-मकोड़ों और चूहों को चालाकी कर खा जाता है।
    Correct! घटपर्णी पौधे की पत्तियों पूर्ण रूप से या उनका कुछ भाग सुराही के आकार का होता है जिसकी लम्बाई 1 इंच से । फुट तक देखी गई है। ये पौधा मेंढकों, कीड़े-मकोड़ों और चूहों को चालाकी से फंसा कर खा जाती है। जिससे उन पौधों में नाइट्रोजन की आपूर्ति हो जाती है।

27. नीचे दिए गए खाद्य पदार्थों के किस समुच्चय में लौह तत्त्व प्रचुर मात्रा में होता है?
  1. बंदगोभी, भिण्डी, गुड़
    Incorrect.
  2. आंवला, पालक, गुड़
    Correct! दिए गए खाद्य पदार्थों में आंवला, पालक, गड़ में लौह तत्व की प्रचुर मात्रा रहती है। लौह लवण की कमी अधिकांशतः बालकों एवं महिलाओं में पायी जाती है। लौह लवण से रक्त का हीमोग्लोबिन बनता है जो शरीर में ऑक्सीजन का संवाहक होता है। लौह तत्व की कमी से रक्त की यह क्षमता कम हो जाती है जिसे अरक्तता (Anaemia) कहते हैं।
  3. आंवला, पालक, आलू
    Incorrect.
  4. आंवला, आलु, टमाटर
    Incorrect.

28. हमारे देश के लगभग सभी भागों में मिर्च का उपयोग भोजन पकाने में किया जाता है। हमारे देश में मिर्च को लाने वाले व्यवसायी आए थे:
  1. ऑस्ट्रेलिया से
    Incorrect.
  2. उज्बेकिस्तान से
    Incorrect.
  3. दक्षिण अमेरिका
    Correct! मिर्च का मूल उद्गम देश अमेरिका (मेक्सिको) को माना जाता है। हमारे देश में मिर्च लाने वाले व्यवसायी दक्षिणी अमेरिका (मेक्सिको) से आए थे। मिर्च कैप्सिकम वंश के एक पादप का फल है तथा यह सोलेनेसी कुल का सदस्य है। स्वाद तीखापन और गधे की मात्रा के अनुसार इनका उपयोग एक सब्जी (शिमला मिर्च) या एक मसाले (लाल मिर्च) के रूप में किया जाता है।
  4. अफगानिस्तान से
    Incorrect.

29. निम्नलिखित में से कौन-सा पक्षी कैक्टस पौधे के काँटों के बीच अपना घोंसला बनाता है?
  1. फाख्ता
    Correct! कैक्टस पौधों के काटों के बीच अपना घोंसला फाख्ता पक्षी बनाता है। यह सामान्यतः कबूतर के नाम से जाना जाता है। यह कोलंबी फार्म्स गण एवं कोलंबिडी कल का पक्षी है।
  2. शकरपारा
    Incorrect.
  3. बया
    Incorrect.
  4. फुलचिड़ी
    Incorrect.

30. किसी पशु के विषय में नीचे दिए गए विवरण को पढ़िए और उस पशु को पहचानिए : "यह भालू जैसा दिखता है परन्तु भालू नहीं है। यह दिन के लगभग 17 घंटे वृक्ष की शाखाओं से उल्टे लटककर सोता है। यह जिस वृक्ष पर रहता है उसी की पत्तियाँ खाता है। यह लगभग 40 वर्षों तक जीवित रहता है।"
  1. स्लॉथ
    Correct! स्लॉथ स्तनधारी वर्ग के अन्तर्गत आता है। यह दक्षिण व मध्य अमेरिका में पाया जाने वाला मध्यम आकार का एक शाकाहारी है। यह धीमी गति से हिलने के लिए प्रसिद्ध है। आधुनिक स्लॉथ जंगल के वृक्षों में ही रहते हैं। यह देखने में भालू जैसा है परन्तु भालू से भिन्न हैं। यह दिन के लगभग 17 घण्टे वृक्ष की शाखाओं से उल्टे लटककर सोता है। यह लगभग 40 वर्षों तक खाता है।
  2. लंगूर
    Incorrect.
  3. चिम्पैन्जी
    Incorrect.
  4. पैन्डा
    Incorrect.

Axact

Studyfest

We welcome you all on our education platform Studyfest.in. Here we share study materials all free and contents related to education to help each student personally. Our team members efforts a lot to provide quality and useful selected information for particular subjects and particular topics. Stay in touch with us and with our members who works for this welfare education system and get useful and best study material to get selected.

Post A Comment:

0 comments: