CTET Child Development & pedagogy top 500 questions ( Part -1 )
(बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) :

In this quiz you will know about,learning theories for ctet,let's learn ctet pdf,evaluation of learning for ctet,learning disability ctet,ctet pedagogy,motivation and learning in hindi,types of motivation,motivation definition.

इस CTET Notes में आप सभी को अधिगम में अभिप्रेरणा का महत्व,अभिप्रेरणा की परिभाषाएं,अभिप्रेरणा का वर्गीकरण,अभिप्रेरणा का क्या अर्थ है,प्रेरक के प्रकार,अभिप्रेरणा का अर्थ व परिभाषा,अभिप्रेरणा के सिद्धांत pdf,उपलब्धि प्रेरणा आदि के बारे महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी |

CTET Examination Admit Card 2020: उम्मीदवार ऐसे  डाउनलोड कर सकेंगे 




Child Development & pedagogy(बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) top 500 questions Part 1

Child Development & pedagogy(बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) top 500 questions Part 2

Child Development & pedagogy(बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) top 500 questions Part 3

Child Development & pedagogy(बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) top 500 questions Part 4

Child Development & pedagogy(बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) top 500 questions Part 5


Child Development & pedagogy(बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) top 500 questions Part 6

Child Development & pedagogy(बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) top 500 questions Part 7


1. पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन के लिए जाने जाते हैं?

संज्ञानात्मक विकास :: संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत जीन पियाजे द्वारा दिया गया। इन्होंने अपने निजी प्रेक्षणों के आधार पर बालक के संज्ञानात्मक विकास को परिभाषित किया। इनके अनुसार संज्ञानात्मक विकास व्यक्ति के जन्मजात संरचना एवं प्रक्रियाओं के साथ अनुभवों की अंत क्रिया पर निर्भर करता है। संज्ञानात्मक विकास निम्न प्रक्रियाओं से होकर गुजरती है - (1) संगठन (2) अनुकूलन (3) आत्मसात (4) समंजन।

2. "अधिगम, अनुभव और प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप व्यवहार में परिवर्तन है।" यह कथन किनके द्वारा दिया गया?


गेट्स व अन्य

3. 'स्टेनफोर्ड-बिने परीक्षण' मापन करता है


बुद्धि का

4. अन्तर्मुखी व्यक्तित्व एवं बहिर्मुखी व्यक्तित्व का वर्गीकरण किसने किया है?
 

युंग

5. बच्चों के सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक हैं


सामाजिक परिवेशजन्य तत्व

6. निम्न में कौन-सा शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम है?


अनियमित विकास का नियम

7. निम्न में से कौन सा विकास का सिद्धान्त नहीं है?


अनुकूलित प्रत्यावर्तन का सिद्धान्त मकान
 

8. "विकास के परिणामस्वरूप नवीन विशेषताएँ और नवीन योग्यताएँ प्रकट होती हैं।" यह कथन किसने दिया है?


हरलॉक


9. मूल प्रवृत्तियों को चौदह प्रकार से किसने वर्गीकृत किया है?


मैक्डूगल
 

10. "किसी दूसरी वस्तु की अपेक्षा एक वस्तु पर चेतना का केन्द्रीकरण अवधान है।" यह कथन है


डम्विल का

11. निम्न में से कौन-सा सीखने के मुख्य नियमों में शामिल नहीं है?


बहु-अनुक्रिया का नियम :: थार्नडाइक ने अपने प्रयोगों के आधार पर सीखने के कतिपय नियमों का प्रतिपादन किया। इन नियमों को मुख्यतः दो वर्गों में विभाजित किया जाता है- (1) मुख्य नियम (2) गौण नियम (1.) मुख्य नियम के अंतर्गत निम्नलिखित नियम है (i) तत्परता का नियम
(ii) अभ्यास का नियम (iii) प्रभाव का नियम (2) गौण नियम के अंतर्गत निम्नलिखित नियम है   (i) बहुअनुक्रिया का नियम समानता (ii) मानसिक स्थिति का नियम (iii) आंशिक क्रिया का नियम (iv) सादृश्य अनुक्रिया का नियम

12. 2 वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों के लिए हिन्दी में डॉ. एस. जलोटा ने कौन-सा परीक्षण प्रतिपादित किया है?


साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण


13. बुद्धि के द्विकारक सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया?

स्पीयरमैन :: बुद्धि के द्विकारक सिद्धांत का प्रतिपादन अंग्रेज मनोवैज्ञानिक स्पीयरमैन ने 1904 में किया था। इनके अनुसार बुद्धि दो कारको से मिलकर बनी है- सामान्य योग्यता कारक (G-Factor)तथा विशिष्ट योग्यता कारक (S- Factor)

14. निम्न में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?


सीखने का समय सिद्धान्त-हल

15. इनमें से किनको नाम 'सुजननशास्त्र के पिता' से जुड़ा हुआ है?


गाल्टन


16. ग्रन्थियों के आधार पर व्यक्तित्व के विभिन्न प्रकारों की चर्चा किसने की है?

कैनन :: व्यक्तित्व को विभिन्न मनोवैज्ञानिकों ने भिन्न-भिन्न प्रकार से वर्गीकरण किया है। क्रेशमर ने 'शरीर रचना' की दृष्टि से व्यक्तित्व को तीन भागो- लम्बकाय, सुडौलकाय, गोलकाय में, जंग ने (सामाजिक दृष्टिकोण के आधार पर व्यक्तित्व को तीन भागों अंतर्मुखी, बहिर्मुखी और उभयमुखी... में, त्रिचुर ने 'मूल्यों' के आधार पर व्यक्तित्व का छ: भागों सैद्धान्तिक आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और कलात्मक में वर्गीकृत किया है।

17. "सृजनात्मकता मौलिक परिणामों को अभिव्यक्त करने की मानसिक प्रक्रिया है।" यह कथन है


क्रो एवं क्रो का

 
CTET 2020 QUIZ के लिए यहाँ क्लिक करें 
 
18. "विद्रोह की भावना' की प्रवृत्ति निम्न में से किस अवस्था से सम्बन्धित है?


पूर्व किशोरावस्था

19. सीखने की वह अवधि, जब सीखने की प्रक्रिया में कोई उन्नति नहीं होती, कहलाती है


सीखने का पठार

20. बुद्धि लब्धि निकालने का सूत्र है।


(मानसिक आयु / वास्तविक आयु )x 100 :: स्टर्न तथा कुहलमान ने सन् 1912 में बुद्धि लब्धि, जिसे संक्षेप में आई. क्यू. (IQ.) कहते है का प्रतिपादन किया था।

21. सीखने में प्रयास व भूल के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया?


थार्नडाइक

22. सामान्य संयुक्त कोशिका में गुणसूत्रों के जोड़े होते हैं ?


23 :: सामान्य मानव कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या 46 होती है जो 23 के जोड़े में होते हैं। इनमें से 22 गुणसूत्र नर और मादा में समान और अपने-अपने जोड़े के समजात होते हैं इन्हे सम्मिलित रूप से समजात गुणसूत्र (Autosomes) कहते है, 23 वे जोड़े के गुणसूत्र
स्त्री और पुरुष में समान नहीं होते जिन्हें विषमजात गुणसू (Heterosporous) कहते हैं।

23. कोहलर निम्न में से किससे सम्बन्धित है?


अधिगम का सिद्धान्त

24. क्रियाप्रसूत अनुबन्धन सिद्धान्त का प्रतिपादन किया 


स्किनर ने :: सीखने के क्रिया प्रसूत अनुबन्धन सिद्धान्त के प्रवर्तक प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक बी. एफ. स्किनर थे। इनका महत्वपूर्ण प्रयोग चूहे और कबूतर पर था।

25. बुद्धि के तरल क्रिस्टलीय प्रतिमान के प्रतिपादक कौन थे?


कैटेल :: बुद्धि के तरल क्रिस्टलीय प्रतिमान का प्रतिपादन आर. बी. कैटल ने किया था। कैटल के अनुसार बुद्धि के दो महत्वपूर्ण तत्व क्रैश तरल बुद्धि तथा ठोस बुद्धि हैं। तरल बुद्धि को तर्क के आधार पर नवीन समस्याओं को हल करने की योग्यता के रूप में तथा ठोस बुद्धि को शिक्षा, प्रशिक्षण योग्यता के रूप में परिकल्पित किया गया अनुभव पर आधारित है

26. शिक्षण हेतु मानसिक उद्वेलन प्रतिमान का प्रयोग निम्न में से किसके सुधार हेतु किया जाता है?


सृजनात्मकता :: शिक्षण हेतु मानसिक उद्देलन प्रतिमान (Brainstorming model) का प्रयोग सृजनात्मकता में सुधार हेतु किया जाता है।

27. गोलमैन निम्न में से किससे सम्बन्धित है?


संवेगात्मक बुद्धि :: संवेगात्मक बुद्धि (Emotional Intelligence) स्वयं की एवं दूसरों की भावनाओं अथवा, संवेगों को समझने, व्यक्त करने और नियंत्रित करने की योग्यता है। डेनियल गोलमैन 'संवेगात्मक बुद्धि नामक पुस्तक लिखकर इस ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

28. निम्न में कौन शेष से भिन्न है?


ड्राइव रिडक्शन सिद्धान्त :: अधिगम के लिए अधिगम का सिद्धान्त, समान अवयवों का सिद्धान्त, सामान्यीकरण का सिद्धांत ये सभी अधिगम स्थानान्तरण, के सिद्धान्त है। जब ड्राइव रिडक्शन सिद्धांत अधिगम के सिद्धान्त है जिसका प्रतिपादन क्लार्क एल. हल ने किया था


29. संज्ञानात्मक सम्प्राप्ति का न्यूनतम स्तर है। 


ज्ञान :: संज्ञानात्मक सम्प्राप्ति ज्ञान और बौद्धिक कौशल को शामिल करता है। संज्ञानात्मक सम्प्राप्ति क्रमशः छः चरणों में होता है- ज्ञान, समझ, अनुप्रयोग, विश्लेषण, संश्लेषण और मूल्यांकन।

30. एक बालक, जो साइकिल चलाना जानता है, मोटरबाइक चलाना सीख रहा है। यह उदाहरण होगा


ऊर्ध्व अधिगम अन्तरण का :: जब किसी परिस्थिति में अर्जित ज्ञान, अनुभव, प्रशिक्षण का उपयोग प्राणी के द्वारा किसी अन्य भिन्न प्रकार की अथवा उच्चस्तरीय) परिस्थितियों के अध्ययन में किया जाता है तो इसे सीखने का उर्ध्व अंतरण कहते है। 


Child Pedagogy 500 Questions Part-2 भाग-2 के लिए यहाँ क्लिक करें - 


Axact

Studyfest

We welcome you all on our education platform Studyfest.in. Here we share study materials all free and contents related to education to help each student personally. Our team members efforts a lot to provide quality and useful selected information for particular subjects and particular topics. Stay in touch with us and with our members who works for this welfare education system and get useful and best study material to get selected.

Post A Comment:

0 comments: